नई दिल्ली । बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाएं नैतिक आचरण, मानसिक अनुशासन और ज्ञान में निहित जीवन की खोज के लिए एक परिवर्तनकारी रोडमैप प्रदान करती हैं।
चार महान सत्य और अष्टांगिक मार्ग के उनके सिद्धांत हमें करुणा और अहिंसा की ओर ले जाते हैं। वे हमें अधिक सहानुभूतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण विश्व के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर जागरूकता और शांति को बढ़ावा देने का स्मरण कराते हैं।
इस पावन दिवस पर, आइए हम समस्त मानवता की भलाई के लिए भगवान बुद्ध के शाश्वत मूल्यों को अपनाने और उन्हें अपने विचारों और कार्यों में शामिल करने का संकल्प लें।
There is no ads to display, Please add some


