गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर ब्लाक के अंतर्गत उपस्वास्थ केंद्र पसौद में शासन के आदेशानुसार सेक्टर स्तरीय सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम के सास बहू बहुत ही संख्या में उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू अध्यक्षता सरपंच श्रीमती मीना संतोष साहू विशेष अतिथि पंच काशी निषाद, संतोष साहू, डॉ दिलीप साहू उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्चना साहू ने कहा की मां बनने के लिए हमारा शरीर स्वस्थ होना जरूरी है जो माताएं एक बार मां बन चुकी है वो दूसरी बार मां बनने जरूर तीन चार साल की गैप रखे स्वस्थ विभाग द्वारा गर्भ निरोधक दवाई जैसे माला डी कापरटी का उपयोग करे इसमें सासु माताएं सहयोग करे अपने बहुओं को जल्दी बच्चे के लिए प्रेरित न करे अंत में यह भी कहा की आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए मां का पेट और किसान का खेत स्वस्थ होना चाहिए कार्यक्रम आर एच ओ श्रीमती मंजू भदौरिया, टोमन साहू, रोहित साहू, सी एच ओ दीक्षा साहू, मितानिन नीलम साहू, बोधनी साहू, नर्मदा साहू, जीतू धु्रव, चेमिन साहू, ग्राम से पधारे सास एवं बहु बाहर से पधारे स्वस्थकर्मी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


