बूथ लेवल अधिकारी करेंगे डोर-टू-डोर सर्वे

गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। आगामी विधानसभा निर्वाचन – 2023 में शत-प्रतिशत निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने आज सांस्कृतिक भवन छुरा में बीएलओ, सेक्टर अधिकारी, सुपरवाइजर एवं अभिहित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मतदान के प्रतिशत् को बढ़ाये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदान प्रतिशत् बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने एवं मतदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को समस्त मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर मतदान केन्द्रों में आमजनों के मध्य वाचन किए जाने हेतु बैठक में उपस्थित समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही समस्त मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, एवं संशोधन किए जाने हेतु दावा-आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जायेगी। उक्त अवधि के दौरान ऐसे मतदाता जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो, ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु आवेदन प्रारूप-06 में बूथ लेवल अधिकारी के पास आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं तथा जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है किन्तु उनकी मृत्यु हो चुकी है ऐसे मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने हेतु आवेदन प्रारूप-07 में परिवार के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नाम, पता, जन्मतिथि संशोधन एवं मतदान केन्द्र स्थानांतरण करने हेतु प्रारूप-08 भरकर संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ अथवा अभिहित अधिकारी के पास जमा कर सकते है। ये सभी फार्म बीएलओ अथवा अभिहित अधिकारी के पास उपलब्ध है, जिन्हें अपने निवास क्षेत्र के मतदान केन्द्र में नियुक्त बीएलओ या अभिहित अधिकारी से कार्यालयीन दिवस-समय में निःशुल्क प्राप्त कर आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर गरियाबंद एसडीएम भूपेन्द्र साहू, राजिम एसडीएम धनंजय नेताम, तहसीलदार अंकुर रात्रे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version