बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के उप निर्वाचन 2023 हेतु 27.06.2023 (मंगलवार) को मतदान की तिथि निर्धारित है।
छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के उप निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार जिले के संबंधित उन निर्वाचन क्षेत्रों में कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं संस्थान अधिनियम 1958 के अंतर्गत आने वाले कारखानों/संस्थानों में कार्यरत उन श्रमिक/कर्मचारियों के लिए मतदान के दिन अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते है, वहां प्रथम तथा द्वितीय पाली में श्रमिकों को मतदान के लिए मतदान समाप्ति के पूर्व दो-दो घण्टे का अवकाश दिये जाये एवं जो कारखाने की निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते है, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी जाये। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर निर्देश दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version