गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर ट्रेनिंग सेंटर में विभाग के नवनियुक्त अभियंताओं का आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। 3 जुलाई से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण में 4 बैच में 140 उप अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि विभाग में 352 नए उप अभियंताओं की भर्ती मई 2023 में हुई है। जिन्हें विभाग में होने वाले तकनीकी एवं कार्यालयीन कार्यों की परिचयात्मक ट्रेनिंग दिया जाना है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 40- 40 के 9 बैच बनाए गए हैं। तथा प्रत्येक बैच को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


