उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारी

संभागयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने ली बैठक,दिए निर्देश

15 जनवरी को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उप राष्ट्रपति

 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। महामहिम उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां यहां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासनिक स्तर के साथ ही केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा भी अपने स्तर पर गरिमा के अनुरूप तैयारियां जारी हैं। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचने वाले हैं। कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल की मौजूदगी में संभागायुक्त महादेव कावरे एवं आईजी संजीव शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उप राष्ट्रपति कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने भी कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विशेष रूप से ध्यान रखने वाले बिन्दुओं को रेखांकित किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपेड का मौका निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को बारीकी से मुआयना किया और महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पण्डित सुन्दरलाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय और केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर पर हेलीपेड बनाये गये हैं। कार्यक्रम स्थल एवं आस-पास को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सिम्स के अलावा अपोलो अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तमाम तैयारियों को परखने 14 जनवरी को फाइनल रिहर्सल रखा गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version