सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के संबंध में जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में आज उपस्थित अधिकारियों के बीच ऊर्जा संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं और सौर ऊर्जा व नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर भी चर्चा की गई।
इसके साथ ही अंतिम में उपस्थित अधिकारी गण के द्वारा ऊर्जा संरक्षण की शपथ भी ली गई।
There is no ads to display, Please add some


