
छुरा (गंगा प्रकाश)- शासकीय आदिवासी कन्या छात्रावास में निःशुल्क तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसमे योगविद् अर्जुनधनंजय सिन्हा एवम योगाचार्य मिथलेश कुमार सिन्हा के द्वारा छात्रों को योग अभ्यास कराया जा रहा है। जिसमे सर्व प्रथम योगाचार्य मिथलेश सिन्हा द्वारा उन्हें मंत्रोच्चार के साथ सत्र का प्रारंभ कराया गया एवम सूक्ष्म अभ्यास योगिक जॉगिंग एवम योगिक नृत्य जुंबा ,ताड़ासन , तिर्यक ताड़ासन, ध्रुवासन, बज्रासन, एवम आध्यात्मिक भजन का अभ्यास करते हुए बताया गया कि सही विधि से योगाभ्यास करने से हमे फायदा जरूर होगा। योगविद अर्जुनधनंजय सिन्हा के द्वारा छात्रों को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बताते हुए कहा कि हमे दिन की शुरुवात ऊषापान से करना चाहिए , एवम भोजन के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए , जितना हो सके अपक्व आहार मूली , गाजर, ककड़ी,अमरूद,मौसमी फल,सलाद आदि का सेवन करना चाहिए, योगविद् बच्चों को स्थित कोनासन, कोणासन, सिद्धासन,पद्मासन, चक्की चालन आसन,नौका चालन आसन, हास्यासन,सिंहासन, कपालभाती प्राणायाम,भस्त्रिका प्राणायाम, उदगीठ प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया साथ ही उन्हें योग के सावधानियों से भी अवगत कराया एवम प्रतिदिन योगाभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित किया।
There is no ads to display, Please add some


