कांकेर (गंगा प्रकाश)। जिले के अंतागढ़ में 7 नवंबर को हुई आत्महत्या के वारदात में पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। भानुप्रतापपुर के भीरावाही का निवासी खिलेश आरदे उर्फ निखिल आईटीआई अंतागढ़ में फीडर ट्रेड का छात्र था। उसके साथ आईटीआई हॉस्टल में दोपहर 12 बजे 20 से 30 ग्रामीणों ने घुसकर प्रेम प्रसंग के चलते मारपीट की थी। घटना के बाद आरोपी वंहा से भाग गए थे। इसके कुछ देर बाद छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

एसडीओपी अमर सिदार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खिलेश के परिजनों ने अपने बयान में बताया कि खिलेश के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से लाश देखने के बाद दरवाजा तोड़कर उसे को बाहर निकाला गया था। मौके पर एक मोबाइल मिला था, जिसकी जांच में पता चला कि उसने अपनी मौत का वीडियो बनाया था।जांच के बाद यह बात सामने आई कि खिलेश के आत्महत्या करने के पहले उसी दिन खिलेश और आईटीआई में पढ़ने वाली एक छात्रा के बीच कहा सुनी हुई थी। जिसकी सूचना छात्रा ने अपने भाई मनीष गावड़े को दी थी। इसके बाद मनीष आवेश में आकर अपने साथी प्रफुल्ल गावड़े, प्रवीणकृष्ण गावड़े, मोहन गावड़े, अशोक गावड़े, प्रभुलाल गावड़े के साथ आईटीआई हॉस्टल अंतागढ़ पहुंचा और आईटीआई छात्रावास के बाहर खिलेश के साथ मारपीट की. जिससे मृतक परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

मामले में पुलिस ने मनीष गावड़े समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर नियमनुसार कार्रवाई की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version