अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और थाना प्रभारी ने छात्र छात्राओं को समझाइस देकर रोकने में हुए सफल

छुरा (गंगा प्रकाश)। एकलव्य आवासीय विद्यालय में लचर व्यवस्था को लेकर एक बार फिर पुनः छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है। विदित हो कि मंगलवार को सुबह नाश्ते में बने सेवई में कीड़ा निकलने की बात को लेकर आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 100 छात्र-छात्राएं पैदल ही जिलाधीश के पास जिला मुख्यालय के लिए शिकायत करने निकल पड़े। छात्र-छात्राओं के पैदल मार्च की जानकारी लगते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसीलदार सतरूपा साहु, नायब तहसीलदार ठाकुर एवं थाना प्रभारी प्रवीण भारती तत्काल मौके पर पहुंच छात्र-छात्राओं के मान -मनव्वल में लग गए लेकिन छात्र -छात्राऐं जिलाधीश से ही बात करने की मांग पर अड़े रहे। आवासीय परिसर से लगभग 3 किमी दूर कृषि उपज मंडी के पास छात्र छात्राओं को मनाने के प्रयास करते रहें । जहां अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भुपेंद्र साहु एवं प्रभारी सहायक आयुक्त नवीन भगत मौके पर पहुंचे। जहां छात्र-छात्राओं के साथ पालक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भुपेंद्र साहु ने छात्र -छात्राओं से चर्चा के पुर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को वहां से जाने के लिए कहा ,लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं की समस्या का निराकरण नहीं होने तक छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित रहने का निवेदन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को स्थल ना छोड़ने की बात पर एसडीएम भुपेंद्र साहु ने पुलिस बल को उन्हें हिरासत में लेने निर्देश दिया गया । जिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भुपेंद्र साहु ने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्या के संबंध में चर्चा की। जहां छात्र छात्राओं ने बताया कि आवासीय विद्यालय में भोजन समय पर उपलब्ध नहीं होता। भोजन के लिए बनाए मैन्यु का पालन भी प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है। दैनिक जरूरतों के लिए आवासीय परिसर में ना पानी की समुचित व्यवस्था है‌ और नाही शौचालय के दरवाजे ठीक है। छात्र-छात्राओं की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भुपेंद्र साहु ने सहायक आयुक्त नवीन भगत को एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया । वहीं भोजन व्यवस्था के लिये मेस कमेटी बनाने एवं कमेटी में छात्र-छात्राओं को सम्मिलित करने की बात कही। उन्होने छात्र छात्राओं को आश्वासन दिया कि मेस कमेटी जब तक मैन्यु के अनुसार भोजन बनने की पुष्टि नहीं करेगी । तब तक भुगतान नहीं किया जावेगा। एसडीएम एवं सहायक आयुक्त के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राएं वापस विद्यालय लौटने तैयार हुए। प्रशासन द्वारा छात्र छात्राओं के लिए वैकल्पिक वाहन व्यवस्था कर वापस विद्यालय भेजा गया।

बिते वर्ष अगस्त में भी किया था आंदोलन

एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बिते वर्ष 6 अगस्त 2022 को भोजन एवं पानी व्यवस्था को लेकर सड़क जाम किया था । जहां तत्कालीन अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन देकर छात्र-छात्राओं का आंदोलन स्थगित करवाया था। लेकिन एक वर्ष बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

दो साल से नहीं मिला युनिफार्म

छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्या बताते हुए अधिकारियों को बताया कि बिते दो वर्षों से हमें युनिफार्म नहीं दिया गया है। वहीं इस शैक्षणिक सत्र में अब तक कम्प्यूटर विषय की एक भी कक्षा नहीं लग पाई हैं।वहीं खेल सामग्री भी खेलने के लिए उपलब्ध नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version