साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने 4 लोगों की गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को अरेस्ट किया है, लेकिन इन सबके बीच जिसने वीडियो क्रिएट किया, उस मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
हाल ही में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदना का एक फेक वीडियो बनाया गया था, जो बेहद भद्दा और आपत्तिजनक था। इस वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे को किसी और के चेहरे में लगा कर एडिट कर वायरल किया गया था। एक्ट्रेस के साथ साथ इसे लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आपत्ति की गई और लोगों ने विरोध भी किया था। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने AI पर नकेल कसने की बात कही थी। पुलिस केस की छानबीन कर रही है। कहा जा रहा है की इस केस से जुड़े चार आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जल्दी ही इसका मुख्य आरोपी भी पकड़ा जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
