गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ओपन स्कूल फार्म आज 31 दिसंबर तक भरें जा सकते है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि आज 31 दिसंबर 2023 है। इस निर्धारित तिथि के पश्चात् 01 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक 500 रूपए विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएॅ परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकते है। छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते है और अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्रों में बिना विलंब शुल्क के 31 दिसंबर 2023 तक जमा कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्ययन केन्द्रों की सूची कार्यालयीन वेबसाईट में उपलब्ध है। इसके साथ ही राज्य कार्यालय की पोर्टल में जाकर छात्र इस वर्ष से ऑनलाईन प्रवेश आवेदन भर सकते है तथा आवश्यक दस्तावेजों के अपलोड कर भुगतान कर सकते है। पूर्ण भर हुए ऑनलाईन आवेदन फार्म एवं संलग्न दस्तावेजों का प्रिन्ट आउट ले जाकर अपने चयनित अध्ययन केन्द्र में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराए। दस्तावेज एवं शुल्क की पावती अध्ययन केन्द्र से प्राप्त कर सकते है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version