बलौदाबाजार-(गंगा प्रकाश)। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है कि अति0 पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर निरीक्षक मंजूलता राठौर के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर के अपराध 413/2022 धारा 294,323, 325, 506,147,148,149 भादवि, 3(2) द, ध ST/SC ACT के आरोपीयों को पकडने में सफलता मिली
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी किशन जांगडे पिता पंचराम जांगडे उम्र 54 साल साकिन लाल बहादुर शास्त्री वार्ड भाटापारा को मातादेवालय वार्ड में रेल्वे स्टेशन मोड पास अज्ञात लोगों द्वारा मां बहन का गाली गलौच करते हुए हाथ थप्पड एवं बांस डण्डा से मारपीट कर जमीन पर पटक दिये कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 413/2022 सदर 294,323,506,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान 325,147,148,149 भादवि, 3(2) द, 3(2) ध ST/SC ACT जोडी गई कि प्रकरण के फरार आरोपी अमन ठाकुर ,दीपक उर्फ डिम्पी ठाकुर ,संतोष सिंह उर्फ सन्नी,सुशील सबलानी, कैलाश सबलानी, कुलदीप सिंह खालसा, दीपक हबलानी, हैरी उर्फ हरीश किंगरानी, राकेश मंदानी, धीरज निवासी भाटापारा को गिर0 कर मामला अजमानतीय होने से माननीय न्यायालय पेश किया गया । उक्त् कार्यवाही में निरीक्षक मंजूलता राठौर , सउनि सीआर साहू, प्रधान आरक्षक मोहन सोनवानी, का विशेष योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


