एक लाख रूपये : लूट कर भागने वाला आरोपी को पुलिस की सक्रियता ने एक घंटे में की गिरफ्तार

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद सिटी कोतवाली में एक लाख रूपये लूट की सनसनी मामला आया कि प्रार्थी रूपसिंह नेताम निवासी हरदी (कासरबाय) के द्वारा थाना उपस्थित होकर अपनी आप बीती की जानकारी बताते हुए शिकायत दर्ज कराया कि जिला सहकारी बैंक गरियाबंद से एक लाख रूपये नगद निकलवा कर अपने सायकल के हैण्डल में थैला के अंदर पैसा रख कर अपने घर जा रहा था।

गंदी गंदी गाली गलौज : जान से मारने की धमकी देते,घटना को दी ऐसे अंजाम

गरियाबंद छुरा मार्ग में छिन्द तालाब के पास एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आकर प्रार्थी के सायकल को गलत तरिके से रोकते हुए गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए सायकल के हैण्डल में रखे एक लाख रूप को लूट कर फरार हो गया।

मामला को गंभीरता से की जांच:

मामले की सूचना एवं गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा लूट के आरोपी की पतासाजी हेतु आसपास के थाना क्षेत्रों में पुलिस सक्रिय कर अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में थाना गरियाबंद के आस-पास के थानों के द्वारा अपने-अपने थानों से पुलिस टीम भेज कर प्रार्थी के द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्त में ली

पतासाजी के दौरान पुलिस की सक्रियता से एक घण्टे के भीतर लूट के आरोपी को मालगांव पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम संजय गौरिया पिता रासिद गौरिया उम्र 25 साल निवासी आदर्शनगर कबीरधाम का रहने वाला बताया।

उक्त अरोपी का कृत्य अपराध धारा : 309(4), 126(2), 296, 351(2), भारतीय न्याय सहिंता के अहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

      लूट के आरोपी संजय गौरिया आदतन अपराधी है। जिसके विरूद्ध पूर्व में जिला धमतरी एवं बालोद में चोरी के दो प्रकरण और जिला बेमेतरा में एनडीपीएस एक्ट के एक मामला दर्ज है।

           इस कार्यावाही में थाना गरियाबंद एवं थाना पाण्डुका पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version