गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवकों को जारी चौथी किस्त के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के भविष्य के मद्देनजर रखते नए रास्ते खोल रही है। ताकि उन्हें रोजगार मिले उनका भविष्य उज्जवल हो युवाओं के हाथों में काम हो इन सब के लिए भूपेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता चालू किया है। ताकि पढ़ाई कर सके और नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं को आर्थिक मदद मिल सके। प्रदेश के ऐसे युवा जिन्हें आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी सहित अन्य खर्चा उठाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस योजना के तहत मिली राशि से वे अपनी जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं। यह योजना युवाओं के भविष्य को एक नया आयाम देने में सहायक बन गया है। श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब तक एक लाख 16 हजार से ज्यादा युवाओं के खाते में लगभग राशि 8064 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर युवाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है। इस योजना के तहत युवाओं को ट्रेनिंग देने की भी सुविधा है जिससे उनको रोजगार मुहैया कराया जा सके। भाव सिंह साहू ने कहा कि 2500 रुपए मिलने के बेरोजगार युवाओं की अपने माता-पिता व अन्य पर निर्भरता कम हो रही है। इस योजना को लेकर युवाओं का कहना है कि उनके संघर्ष के दिनों का दर्द कुछ कम हो रहा है और जेब खर्च के कारण परिवार पर निर्भरता के कुछ राहत मिल रही है।
There is no ads to display, Please add some
