छुरा(गंगा प्रकाश)। चैत्र नवरात्रि के पावन दिवस पंचमी पर क्षेत्र की देवी मां शीतला के प्रांगण पर चल रहे 9 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा के पंडाल पर एक शाम मां शीतला के नाम गीत संध्या का आयोजन ग्राम समिति छुरा के तत्वाधान में किया गया जिसमें म्यूजिक ग्रुप छुरा के सुरसाधकों ने देवी भजन , जसगीत, देवी श्रृंगार गीत की हिंदी छत्तीसगढ़ी में प्रस्तुति दी। सर्व प्रथम मां शीतला को सुरसाधकों ने दीप प्रज्वलित कर समर्पित किये पश्चात् नेमिचंद यादव, मंगलमूर्ति सोनी व विनोद कुमार देवांगन ने सामुहिक रुप से आरती उतारंव हो गीत गाकर माता को आरती समर्पित किये इसके पश्चात रुपेश शर्मा ने घर घर दिया ओ माता गीत गाकर प्रथम गीत पुष्प अर्पण किए। इसके बाद नारायण प्रसाद साहू ने मन में बसाकर तेरी मूरती कराओके संगीत के मा गाकर श्रोताओं में शमा बांधा अगली कड़ी में विनोद कुमार देवांगन ने आरुग हे करना दाई आरुग बाती भजन गाकर माता को रिझाया हुमन सिन्हा ने मोला बेटा कहिके बुला ले छत्तीसगढ़ी गोहार भजन गाकर माता को पुकार लगाई नेमिचंद यादव ने कौने तोरे अंगना बटोरे जस गीत के माध्यम से माता को गीतांजलि दी।मंगलमूर्ति सोनी ने तूने मुझे बुलाया भक्तिगीत के माध्यम से माता का आशीर्वाद प्राप्त किया म्यूजिक ग्रुप के संस्थापक डा आनंद गुप्ता ने पथरा के देवता गीत माता के चरणों में समर्पित किया पंकज गुप्ता ने धरती गगन में होती है तेरी भक्तिगीत गाकर श्रोताओं में नया जोश भरा पश्चात् सभी सुरसाधकों ने पुन:एक एक पुष्प समर्पित किए अंत में सभी ने सामुहिक रुप से चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है देवीभजन गाकर समापन किया कार्यक्रम का संचालन व आभार हीरालाल साहू ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से यशपेंन्द्र शाह, बजरंग पांडे, रीझे यादव, गोपाल सोनी, मनहरण लाल पटेल आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



