अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। रेंज आईजी एवं पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में एसीसीयू बिलासपुर (सायबर सेल) की संयुक्त कार्यवाही में एटीएम में डकैती करने की गंभीर योजना बनाते ग्यारह आदतन एवं शातिर आरोपियों को पिस्टल , देशी कट्टा एवं अन्य हथियारों के साथ थाना सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                          बिलासागुड़ी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुये बताया कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा लगातार आदतन एवं हथियारबंद अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार द्वारा एसीसीयू बिलासपुर व थाना सिविल लाईन की टीम को उक्त निर्देश के संबंध में तस्दीक एवं कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। टीम द्वारा लगातार मिनीबस्ती जतिया तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में नजर रखी गई थी। गत दिवस  23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे व अन्य जतिया तालाब सुलभ के पास बैठे है और पिस्टल देशी कट्टा एवं धारदार हथियार रखे है एवं गंभीर घटना घटित करने के फिराक में है। सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय  रजनेश सिंह (भापुसे.) को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय से आदेश प्राप्त कर एसीसीयू टीम एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम बनाकर आवश्यक दिशा निर्देश  मिनीबस्ती जरहाभाठा जतिया तालाब सुलभ के आसपास के क्षेत्र को सावधानी पूर्वक चारो तरफ से घेराबंदी करते हुये मौके पर दबिश दी गई। तभी पुलिस को देखकर आरोपीगण भागने लगे जिन्हे दौड़ाकर साावधानी पूर्वक पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में  स्वराज कुर्रे द्वारा बताया गया कि पिस्टल एवं कारतूस को धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल म०प्र० से खरीदना तथा अपने ससुराल घर में छिपाकर रखना बताया एवं  अन्य आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर , भोलू उर्फ सुमित जायसवाल व विजय कुमार तोमर से पूछताछ पर उनके द्वारा भी धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल से हथियार खरीदना बताये। स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बड़े सिदार , मनोज कोसले , दिलीप बंजारे , विकास उर्फ विक्की बंजारे , सुभाश कुर्रे , रितेश उर्फ चिटू अग्रवाल , अश्वनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरु चैक एटीएम में डकैती करने की योजना बनाने की बात बताये। सभी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है एवं उनसे 01 नग पिस्टल , 02 नग मैगजीन , 10 नग जिन्दा कारतूस , 06 नग देशी कट्टा , 02 नग मैगजीन , 10 नग जिंदा कारतूस , 01 नग तलवार , 01 नग चाकू , 02 नग फरसा , 10 नग मोबाईल , 01 मारूति वेगनआर कार को जप्त किया गया है। थाना सिविल लाईन पुलिस ने अपराध क्रमांक  774/24 धारा 310(4) (5) बीएनस 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/एसीसीयू.) अनुज कुमार , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश कुमार गुप्ता (भा.पु.से.) , प्रभारी एसीसीयू. निरीक्षक राजेश मिश्रा , थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्या तथा एसीसीयू. (सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

गिरफ्तार आरोपीगण –
स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा पिता छन्नू कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर , राज उर्फ बड़े सिदार पिता वासुदेव उम्र 39 वर्ष सिदार निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर , मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले पिता भुखउ कोशले उम्र 42 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर , दिलीप बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर , विकास उर्फ विक्की बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर , सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया पिता छन्नू कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर , रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल पिता धनष्याम उम्र 28 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने मस्जिद गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर ,अश्वनी रात्रे उर्फ राजा पिता सतीश रात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर , विजय कुमार तौमर पिता बुधसिंह तौमर उम्र 62 वर्ष निवासी नगोड़ सतना मध्यप्रदेश , मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर पिता प्रमोद सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर और सुमित जायसवाल उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version