विनय सिंह
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर अपर कलेक्टर डॉ अनिल कुमार बाजपेयी ने कल संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी कर्मचारी कार्यालयीन समय पर उपस्थित नहीं थे। अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने, कार्यालय में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


