लारा । एनटीपीसी लारा में विश्व पर्यावरण दिवस-2024 पौधरोपण अभियान और शपथ ग्रहण समारोह के साथ मनाया गया। सुबह-सुबह सभी कर्मचारी, पदाधिकारी और प्रेरित महिला समिति की सदस्य, सीआईएसएफ कर्मी और बालिका सशक्तीकरण मिशन की प्रतिभागी लड़कियों ने मैत्री नगर टाउनशिप के अंदर आयोजित वॉकथॉन में हिस्सा लिया। राजीव रंजन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण सरंक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई। श्री रंजन ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण दिवस के महत्व और एनटीपीसी किस तरह पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहा है, इस बारे में समझने के लिए एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) का संदेश को सभी कर्मचारियों के जानकारी एवं व्यवहार के लिए पाठ किया गया। बाद में सभी प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण करके सामूहिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। एनटीपीसी लारा पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न पहल कर रहा है। प्लांट और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। मैत्री नगर परिशर में आधुनिक मियावकी पद्धति के माध्यम से घाना जंगल बनाया जा रहा है। जल सरंक्षण के लिए वर्षा जल सरंक्षण एवं संवर्धन व्यवस्था किया गया है, साथ ही प्लांट से एक भी बूंद जल बाहर न निकले शून्य जल निस्कासन पद्धति अपनाया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


