कोरबा (गंगा प्रकाश)। एसईसीएल दीपका में सिक्योरिटी के पद पर पदस्थ एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आपको बता दें कि मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मंगतराम कोरवा (31 साल) और उसके दोस्त सुमरन सिंह (29) के साथ बाइक पर किसी काम से हरदी बाजार क्षेत्र की ओर गया हुआ था। आज रविवार की दोपहर वापस लौटते समय हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम रलिया में पानीपिया तालाब पर दोनों नहाने के लिए रुके। जहां एसईसीएल दीपका के सिक्योरिटी गार्ड मंगतराम कोरवा नहाने के लिए सीधे तालाब में छलांग लगा दिया। हरदी बाजार थाना एएसआई रामकृष्ण आदित्य ने बताया कि दोस्त सुमरन सिंह तालाब के ऊपर ही खड़ा था और उसे लगा कि मंगतराम मजाक कर रहा है, इसलिए बाहर नहीं आ रहा है। कुछ देर बाद वो बाहर आने की कोशिश करने लगा तो इस दौरान पानी में हलचल हुई और मंगतराम के चिल्लाने की आवाज आई। इससे दोस्त सुमरन को अनहोनी होने की आशंका हुई।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



