गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम धनंजय नेताम ने राजिम विधानसभा के सभी बूथों में हुए मतदान एवं अलग अलग उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की बूथवार विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राजिम विधानसभा में जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर आकाश छिकारा के दिशा निर्देश में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सफल संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से डाकमत का गणना की गयी। सुबह 8.30 बजे ईव्हीएम मतों की गणना प्रारंभ की गयी। राजिम विधानसभा में 20 राऊंड में गणना संपन्न हुआ। रिटर्निंग अधिकारी के रूप में मैंने जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर आकाश छिकारा के दिशा निर्देश में सभी अधिकारियों एवं सहयोगियों की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू को विजयी उम्मीदवार का प्रमाण पत्र प्रदान किया। श्री नेताम ने कहा कि जब से आदर्श आचरण संहिता लागू हुआ। विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान किया गया। इस अभियान में नये और पुराने मतदाताओं सहित स्कूल-कॉलेज के युवा वर्ग, सभी अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी, ग्रामीण महिला-पुरूष, प्रेसकर्मियों, स्कूल, कॉलेज, गांव में सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मैं सभी साथियों का, चुनाव में जितने अधिकारी-कर्मचारी, प्रेक्षकगण, प्रेस के साथियों का अलग अलग विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सबका मैं इस मंच के माध्यम से आभार और धन्यवाद देता हूॅ। सभी ने निरंतर बहुत काम किया है आौर चुनाव को बहुत सफल बनाया है।
There is no ads to display, Please add some
