गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा आज 2 अगस्त को फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का द्वितीय चरण विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया गया है। जो अनवरत 31 अगस्त तक चलेगा। राजिम फिंगेश्वर अनुविभाग के एसडीएम धनंजय नेताम ने आज इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देने सभी राजनीतिक दल के नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री नेताम ने बैठक में बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, नाम, स्थान, व सुधार करने, मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने नवीन फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र प्राप्त करने, आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र में जोड़ने, दिव्यांग मतदाता के रूप में यदि कोई है तो स्वयं को चिन्हित करने हेतु आवेदन किया जा सकता है। श्री नेताम ने बैठक में जानकारी दी कि सभी मतदान केंद्रों में 12 एवं 13 अगस्त तथा 19 एवम 20 अगस्त को विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2अक्टूबर 2023 को 18 साल पूरे करने वाले युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि मतदाता सूची ठीक एवं स्वच्छ बने। सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। श्री नेताम ने राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं से अपील की गांव-गांव में उनके कार्यकर्ता है वे सभी कार्यकर्ता हमारे कर्मचारियों के सहयोग कर मतदाता सूची को ज्यादा से ज्यादा सही बनाने में सहयोग करें ताकि सभी मतदाताओं को मत देने में सुविधा हो।
एसडीएम ने आज सभी राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचन संबंधित जानकारी दी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
