अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। नेशनल क्राईम रिकॉर्ड  ब्यूरो एवं पुलिस मुख्यालय छग रायपुर द्वारा क्रिमिनल प्रोसिजर आफ आइडेंटिफिकेशन एक्ट 2022 के अनुसार समस्त धाराओं में दर्ज अपराधों में गिरफ्तार/संदेही/ निगरानी/गुंडा बदमाशों/अज्ञात मृतकों की नियमानुसार फिंगर प्रिंट स्लिप्स तैयार कर जिला मुख्यालय में ही नेशनल आटोमेटिक फिंगरप्रिंट आईडेन्टिफिकेशन सिस्टम अथवा नेफिस सिस्टम में स्थापित लाईव स्केनर की मदद से व्यक्ति के सीधे ऑनलाइन प्रिंट तैयार कर सर्च हेतु सबमिट करने हेतु समस्त पुलिस इकाईयों को निर्देशित किया गया है। तत्संबंध में आज पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में समस्त थाना एवं चौकी में फिंगरप्रिंट कार्य में दक्ष पुलिस कर्मचारियों का बैठक लिया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि थाना / चौकी में दर्ज किसी भी मामले में व्यक्ति का फिंगरप्रिंट लेना सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। फिंगरप्रिंट की उपलब्धता से आरोपी की पहचान करने एवं उसे पकड़ने में आसानी होती है। साथ ही आरोपी को सजा दिलाने में भी फिंगरप्रिंट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके साथ ही अज्ञात मृतकों की पताशाजी एवं पहचान कार्यवाही में भी फिंगरप्रिंट का अपना एक अलग ही महत्वपूर्ण स्थान है , इसलिये फिंगरप्रिंट संबंधित समस्त कार्य को अत्यंत गंभीरता एवं तन्मयता पूर्वक आप सभी को संपादित करना है। किसी भी आरोपी का फिंगरप्रिंट उपलब्ध होने से , उसे देश के किसी भी राज्य में स्थित थाना/चौकी में उपलब्ध फिंगरप्रिंट से मिलान कर संबंधित आरोपी की पहचान की जा सकती है। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा फिंगरप्रिंट सर्च स्लिप्स तैयार करने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आरक्षक कमलेश मरावी को उसकी सेवा पुस्तिका में 200 रूपये नगद ईनाम देकर पुरस्कृत किया गया। आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में गिरफ्तार आरोपियों का फिंगरप्रिंट सर्च स्लिप तैयार कर , नेफिस अपलोड की जानकारी निम्न अनुसार है – जिसमें गिरफ्तार आरोपियों में वर्ष  2022 में 782 , वर्ष 2023 में 3502 एवं वर्ष 2024 में अब तक 2907 गिरफ्तार आरोपियों का फिंगर प्रिंट लेकर सर्च स्लिप्स अपलोड किया जा चुका है। इस दौरान बैठक में राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक , प्रधान आरक्षक तुलेश चंद्रवंशी प्रभारी डीसीआरबी सहित जिले के समस्त थाना/चौकी में पदस्थ फिंगरप्रिंट कार्य करने वाले चालीस पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version