मुंगेली (गंगा प्रकाश)। मुंगेली सीट पर चुनावी पारा चढ़ गया है. बीजेपी विधायक पुन्नू लाल मोहले और कांग्रेस उम्मीदवार संजीत बनर्जी के बाद अब समाज सेविका डॉ सरिता भारद्वाज ने यहां से ताल ठोंक दी है. नामांकन के बाद उन्होंने मिडिया से बात की. हाई प्रोफाइल सीट मुंगेली में एक नया मोड़ आ गया है. मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से संजीत बनर्जी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बीजेपी से मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले बीजेपी उम्मीदवार हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेत्री डॉ सारीता भारद्वाज ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ने चुनावी मैदान में आए हैं. साल 2018 विधानसभा चुनाव में पांच सीटों में जोगी कांग्रेस को जीत मिली थी. मुंगेली विधानसभा से जोगी जनता कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ सारीता भारद्वाज ने अपना नामांकन दाखिल किया सुबह वही डॉ सारीता भारद्वाज के निवास और कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लगभग 1 हजार महिलाओं कार्यकर्ता डॉ सारीता भारद्वाज के साथ जिला मुख्यालय मुंगेली नामांकन दाखिल करने पहुंचे इस अवसर पर डॉ सारीता भारद्वाज ने कहा कि मुंगेली की जनता ने मेरे से भलीभांति परिचित हैं किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं आमजनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही हूं और मुझे 2023 के चुनाव में जनता का स्नेह, आशीर्वाद,इस चुनाव में जनता का समर्थन मुझे मिलेगा आगे डॉ सारीता भारद्वाज ने कहा कि यह चुनाव एक जन आंदोलन है मुझे पूरा विश्वास है कि क्षेत्र की जनता मेरा साथ देगी मुंगेली विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला है जिसमें जोगी जनता कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ सारीता भारद्वाज को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के लिए खतरे की घंटी साबित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या डॉ सारीता भारद्वाज मुंगेली विधानसभा का तिलिस्म तोड़ पाते हैं या नहीं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version