सागर बत्रा
रायपुर (गंगा प्रकाश):- भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर आज झांकी (जुलूस) निकाला गया जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और बड़ी धूमधाम से झूलेलाल का जन्मदिन मनाया इस अवसर पर शदाणी दरबार के नावमजोत पीठाधीश संत युधिष्ठिर लाल ने फीता काटकर झांकी का शुभारंभ किया जगह जगह पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर झांकी का स्वागत किया गया इस दौरान पूर्व विधायक श्रीचन्द सुंदरानी ने कहा कि समाज द्वारा चेट्रीचंड्र पर छुट्टी की मांग की जा रही थी जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पूरे समाज की और से हृदय से आभार कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय रायपुर नगर निगम महापौर ऐजाज ढेबर, प्रमोद दुबे,सच्चिदानंद उपासने,केदार गुप्ता,अमित चिमनानी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता शामिल हुए ।
There is no ads to display, Please add some


