पटना (गंगा प्रकाश)। बिहार के नवादा से ठगी का एक अलग तरह का ही मामला सामने आया है, जिसमें साइबर ठगों ने बेरोजगार लोगों को एक जॉब आफर कर पैसों की ठगी की है। जॉब ऑफर में लोगों खासकर महिलाओं के जज्बात से खेला गया।बता दे कि बिहार के नवादा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी बुरी तरह से परेशान किया है। दरअसल, खुरापाती मिजाज यानी आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोगों ने रोजगार देने का एक ऐसा ऑफर जारी कर दिया जो सुनने में बहुत अजीब है, लेकिन फिर भी बेरोजगार युवा उसके चंगुल में फंस गए। इस ऑफर के पीछे साइबर अपराधियों का हाथ था। अब पुलिस ने इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरम्भा गांव में छापामारी कर आठ साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी मुख्यालय डीएसपी कल्याण आनंद ने पत्रकारों को प्रेसवार्ता कर दी है।

12 से ज्यादा अपराधी हुए फरार

डीएसपी कल्याण आनंद ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना मिली थी कि गुरम्भा गांव के बोरिंग घर में साइबर अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। जहां से भोले-भाले लोगों से तरह-तरह के प्रलोभन देकर रुपये ठगे जाते हैं। इसी सूचना पर एसआईटी टीम द्वारा बोरिंग रूम छापेमारी की गई। जहां करीब 20 से ज्यादा लोग जमा थे। लेकिन पुलिस टीम को देखकर कई लोग भाग निकले। जबकि आठ लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।


ऑफर का नाम रखा ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’

मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’ के नाम पर आम लोगों से पैसों की ठगी करते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (बेबी बर्थ सर्विस) के नाम पर भोले-भोले लोगों को मोबाइल फोन द्वारा संपर्क करते थे। फिर कहते थे कि जिन महिलाओं को बच्चे नहीं होते हैं, उन महिलाओं को प्रेग्नेंट करना है और इसके बदले में आपको पैसे दिए जाएंगे। अगर महिलाएं प्रेग्नेंट हो गईं तो 13 लाख रुपये देने का झूठा वादा करते थे। अगर प्रेग्नेंट नहीं हुईं तो पांच लाख रुपये देने का झूठा वादा करते थे।

ऐसे ऐंठते थे रुपये

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को आगे बताया कि जब कोई व्यक्ति इस काम के लिए तैयार हो जाता था तो सबसे पहले उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपये लिए जाते थे। फिर उससे सिक्योरिटी फीस के नाम पर 5-20 हजार रुपये तक की ठगी कर ली जाती थी। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आठ अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों में शत्रुघ्न कुमार, राजेश कुमार, प्रभात कुमार वर्मा, कवि प्रसाद, गोपाल दास, अनिल कुमार, अजय कुमार और लक्ष्मण कुमार शामिल हैं। ये सभी गुरम्भा गांव के रहने वाले हैं।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version