
छुरा(गंगा प्रकाश)। संकुल केन्द्र खड़मा के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में आज 07 मार्च दिन गुरुवार को ओंकार साहू अपने जन्मदिन शाला परिवार व बच्चों के साथ न्योता भोज कराकर मनाया ओंकार साहू पत्नी यामीन साहू सहपरिवार मिल कर शासन की महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोज जन्मदिन के उपलक्ष्य में शाला परिवार सहित बच्चों के साथ मनाया सर्वे प्रथम ओंकार साहू ने सभी बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और सभी बच्चों को कलम (पेन) वितरण किया और शाला परिवार को मां सरस्वती की छाया चित्र भेंट कर जन्मदिन मनाया सभी बच्चों ने जन्मदिन की बधाई दिया और सभी छात्र-छात्राओं को खीर बड़ा पुरी एवं पापड़ सलाद आदि से न्योता भोज कराया गया ।इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को अधिक से अधिक पौष्टिक आहार मिले व शिक्षक, बालक,पालक के बीच सौहाद्रपुर्ण पारिवारिक वातावरण निर्मित हो,इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती लगनी साहू जनपद सदस्य, प्रेमाराम कंवर सरपंच तिलेन्द्र कुमार साहू उप सरपंच, संकुल समन्वयक माधव ध्रुव प्रधान पाठक माधुरी यादव, दिपेश देवांगन, दुष्यन्त कुमार साहू,विजय कुमार वर्मा,होमेश्वरी ध्रुव,गनेशी चौहान, संतोष कुमार साहू, भानूप्रताप साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष शिवबती ध्रुव, लक्ष्मीदास सोनवानी के मौजूद रहे, न्योता भोज कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच प्रेमाराम कंवर ने कहा इस तरह के आयोजन से बच्चो को अतिरिक्त पोषण की मात्रा मिलेगी और अपनत्व की भावना भी विकसित होगी . न्योता भोज के सफल आयोजन कर समुदाय को प्रेरित करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी को स्कूलों में इसी प्रकार समुदाय की सहभागिता हेतु प्रेरित करने को कहा।
There is no ads to display, Please add some


