छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा विकासखण्ड के ग्राम ओनवा में बिजली का केबल नहीं लगने के कारण विद्युत की समस्या से ग्राम वासियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिस पर ब्लॉक महिला काग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंजू ध्रुव को इसकी जानकारी होने पर तत्काल इस बात की जानकारी प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक राजिम अमितेश शुक्ल को दिया गया इस बात को गंभीरता पूर्वक एवं जनता की पीड़ा को समझते हुए तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द केबल का काम पूर्ण करने को कहा गया जिससे ग्राम ओनवा में विद्युत की समुचित व्यवस्था हो सके इस बात को विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा तुरंत संज्ञान में लेकर केबल बिछाने का काम पूरा किया गया, जिससे ग्राम ओनवा में बिजली की व्यवस्था सुचारु रुप से चालू हुई। ब्लॉक महिला काग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंजू ध्रुव द्वारा अमितेश शुक्ल को आभार व्यक्त किया गया।
There is no ads to display, Please add some


