छुरा/मुडा़गांव(गंगा प्रकाश)। ग्राम ओनवा में छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली के अवसर पर युवाओं के द्वारा एक नई पहल के तहत ग्राम के बड़े बुजुर्गो सियान के साथ महिला लड़किया,युवाओं,बालक सभी साथ मिलकर करके गौठान में, सड़क किनारे तालाब तट व मैदान में पौधारोपण किया गया और हरेली पर्व को एक साथ मिलकर यादगार बनाया गया यहां के युवाओं का कहना है कि पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेकर युवाओं द्वारा विशेष पहल विश्व पर्यावरण दिवस के दिनों से ही चलाया जा रहा है, जिनसे अब तक के 100 पौधारोपण कर पौधो को सुरक्षित भी किया जा चुका है इस कार्यक्रम में घूराऊ राम यादव,जददू राम ध्रुव,राधे लाल नेताम,भोजराम यादव, दौलत ठाकुर,हरिनाथ,चिंता राम होमेश दीवान, सूरज,गोविंदा,खिलेश यादव,डोमन,सबल ठाकुर,मनोज ठाकुर,अजब बघेल,भागवत,गोपाल,पवन, कवल पटेल,अंजोर,होरीलाल, रोमन,राकेश वर्मा,पोखन लाल ठाकुर,ओमप्रकाश पटेल उमाशंकर यादव,हीरा बाई यादव, मंजू बाई यादव,उषा ध्रुव आदि लोग उपस्थित थे छुरा ब्लॉक मुखायल से ग्राम ओनवा 09 किलो मीटर की दूरी है और यह के युवाओं के द्वारा समय समय पर नर्सरी(उद्यानिकी) से पौधो को लाया जाता है और ग्राम के वरिष्ठ जनो युवाओं महिलाओं जनप्रतिनिधियों के द्वारा रोपण किया गया जिसमे नीम,करण,अशोक,गुलमोहर, कटहर,अवला,वा अन्य फलदार छायादार पौधा रोपान किया इस पहल में ग्राम के लोगो द्वारा अपना बहुमूल्य समय निकल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया l

There is no ads to display, Please add some


