गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा का आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून थी। साथ ही विलंब शुल्क के साथ आवेदक 1 जुलाई से 15 जुलाई तक अपना आवेदन सकते है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओपन स्कूल प्रभारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक विद्यालय में कार्यलयीन दिवसों में आवेदन पत्र फार्म प्राप्त कर नवीन आवेदन, आरटीडी, अवसर परीक्षा, क्रेडिट योजना एवं श्रेणी सुधार परीक्षा के जमा कर सकते है। ओपन स्कूल बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार अब ओपन स्कूल की परीक्षा वर्ष में तीन बार अगस्त, नवंबर और अप्रैल माह में आयोजित किए जाएंगे। प्रतिवर्ष अगस्त माह में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून तक सामान्य शुल्क एवं 1 जुलाई से 15 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ निर्धारित किया गया है। एवं नवंबर में आयोजित होने वाले परीक्षा के लिए फार्म भरने के लिए 5 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ उसी प्रकार प्रतिवर्ष अप्रैल माह में होने वाली परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक सामान्य शुल्क एवं 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ निर्धारित किया गया है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
