लखनपुर(गंगा प्रकाश) लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जेजगा राष्ट्रीय राजमार्ग पुल मोड़ में एक ट्रेलर वाहन मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रौंद दिया जिससे दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशान्त पैकरा आ0 स्व0 गोविंद राम पैकरा उम्र 28 साल साकिन ग्राम पंडरी डांड थाना उदयपुर अपने एक अन्य साथी के साथ अम्बिकापुर से गृह ग्राम जा रहा था । पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने मोटरसाइकिल को अपने जद में लेते हुए रौंद दिया जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई दुर्घटना कारित खूनी ट्रेलर वाहन को उदयपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। मोटरसाइकिल में सफर कर रहे दूसरा युवक कौन है तस्दीक नहीं हो सकी है।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने लखनपुर थाने को दी थाना प्रभारी एल0 आर0 चौहान अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुंच दोनों युवकों के शवों को एक निजी वाहन के जरिए से लाकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरच्युरि में रखवा दिया है। साथ ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन लखनपुर पहुंचे लेकिन दूसरे लड़के की पहचान उनके द्वारा भी नहीं किया जा सका है। देर शाम होने कारण दोनों शवों की पोस्टमार्टम कल यानि रविवार को हो सकेगी।घसीटे जाने से मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई है । पुलिस दूसरे मृतक युवक की पहचान कराने प्रयास कर रही है। माना जा रहा है पोस्टमार्टम के दौरान कल ही दूसरे युवक की शिनाख्त हो सकती है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश
करने जुटी है।
There is no ads to display, Please add some
