प्रफुल कुमार बोरकर
औंधी (गंगा प्रकाश)।
मोहला मानपुर जिले के औंधी क्षेत्र के सरखेड़ा में देवी प्रतिमा को आग लगाने से मचे बवाल के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सपड़ में आए चारो आरोपी आदिवासी समुदाय सेवास्ता रखते हैं। पुलिस को आरोपियों ने आग लगाने की वजह के पीछे जानकारी देते बताया कि गांव में दो देवी मूर्ति की स्थापना से बुरी घटनाएं हो रही थी, इसलिए एक मूर्ति को आग लगाया गया। मानपुर एसडीओपी मयंक तिवारी ने ‘छत्तीसगढ़’ से आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते कहा कि घटना के पीछे धार्मिक रीति-रिवाज के मतभेद एक वजह बनी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों के तहत कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सरखेड़ा में 2 जून को देवी प्रतिमा को क्षति पहुंचाकर आग लगाने की घटना की खबर जंगल में आग लगने की तरह फैल गई। इस घटना से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई। इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। मूर्ति जलाने की घटना की संवेदनशीलता को समझते पुलिस ने गांव में बढ़ रहे तनाव को रोकने की कोशिश की, लेकिन गांव के हिंदू लोग आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते गुस्से में एकजुट हो गए। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस वारदात में शामिल 4 आदिवासी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भुनेश्वर नेताम, गंगसाय वाल्को, सहित और रघुनाथ सलाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जारी बयान में बताया गया है कि कडरी गांव के रहने वाले तक मामला पहुंचा। मूर्ति जलाने की घटना की संवेदनशीलता को समझते पुलिस ने गांव में बढ़ रहे तनाव को रोकने की कोशिश की, लेकिन गांव के हिंदू लोग आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते गुस्से में एकजुट हो गए। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस वारदात में शामिल 4 आदिवासी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भुनेश्वर नेताम, गंगसाय वाल्को, सहित किरसान और रघुनाथ सलाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के बयान में बताया गया है कि कडरी गांव के रहने वाले गंगसाय वाल्को ने देवी-देवताओं के प्रकोप से गांव में बुरी घटनाएं होने का हवाला देकर दो देवी मूर्ति की स्थापना का विरोध किया। गांव में एक देवी मूर्ति के विसर्जन पर चर्चा हुई, लेकिन देवी प्रतिमा को क्षति पहुंचाकर आग लगा दी गई। इसके बाद चारों आरोपियों ने मूर्ति को तोड़कर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक छुरी, लोहे का सब्बल और मोबाईल जब्त किए हैं। यहां बता दें कि विहिप और दूसरे हिन्दूवादी संगठनों ने गांव में हुए घटना को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। विवाद बढने से पहले पुलिस ने चारो आरोपियों को दबोच लिया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, निरीक्षक देवेंद्र दरों, उपनिरीक्षक सुरेंद्र नेताम, उपनिरीक्षक रवि शंकर डहरिया, सउनि भुपेंद्र ठाकुर, सउनि कार्तिक चंद्रवंशी, सउनि हेमप्रकाश सलाम, सउनि ज्ञानसिंह कोरेटी, सउनि गंगसाव किरंगे, प्र. आर. सोनसाय आंचला, प्र. आर. दशरथ उसेंडी, प्र. आर. कृष्ण कुमार यादव, प्र.आर. भरत लाल मंडावी, प्र. आर. सत्यपाल बरसागड़े आर. कमलेश कौशल, आर. संतोष चौरसिया, आर. अवण कुमार धीवर, आर. परमानंद बोगा, आर. हेम कुमार उर्वशा, आर. जोहन सिंह जगत, म. आर. संयोगिता कोमरे के साथ थाना औधी एवं डीआरजी मानपुर के जवानों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version