गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर श्री बालाजी शिक्षण समिति द्वारा संचालित विद्यालय में कक्षा 11वीं के भैया बहनों द्वारा 12वीं कक्षा के भैया बहनों को विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती ओम एवं भारत माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फणिकेश्वर नाथ महाविद्यालय के प्राध्यापक रिकेश गोलछा एवं होंडा शोरूम के संचालक भारत बंगानी रहे एवं विशेष अतिथि के रूप में श्री बालाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष रामुराम साहू एवं व्यवस्थापक पूनम यादव प्राचार्य दीपक शुक्ला एवं प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव थे। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के भैया बहनों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम टास्क एवं प्रतियोगिता रखे गए थे जिसमें सभी की सहभागिता रही एवं कक्षा 12वीं के भैया बहनों द्वारा विद्यालय परिवार को उपहार के रूप में चेंजर बॉक्स स्पीकर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राध्यापक रितेश गोलछा ने कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा अनुशासन में रहकर अध्ययन करने से सफलता प्राप्त होती है। एवं अध्यक्षता कर रहे भारत बंगाली में सभी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वचन प्रदान किया। अतिथियों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की संस्कार, शिक्षण पद्धति आचरण व्यवहार की प्रशंसा करते हुए सभी को विद्यालय से निकलने के पश्चात भी वह समाज में अपनी संस्कार मे आचरण की प्रभाव बताने की बात कही एवं सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं आचार्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की बहन पुष्पांजली साहू की।
There is no ads to display, Please add some
