मुंगेली / माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से शुरू हो गई हैं। आज पहले दिन हिन्दी विशिष्ट विषय की परीक्षा देने जिले से कुल 09 हजार 709 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 के लिए कुल दर्ज विद्यार्थियों की संख्या 09 हजार 933 है। जिसमें से 09 हजार 709 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं 224 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण निरंक रहा।
There is no ads to display, Please add some


