दंतेवाड़ा (गंगा प्रकाश)। जिले के विकासखण्ड कटेकल्याण अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए अब अस्पताल नए भवन में संचालित किया जाएगा। नया अस्पताल भवन 30 बिस्तरों का बनाया जाएगा। इससे पूर्व बने अस्पताल की में 30 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है जो कि जर्जर अवस्था मे है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नया भवन निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। नया अस्पताल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को नई सुविधा भी मिलने लगेगी। वहीं चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या में भी इजाफा होगा। और व्यवस्था बेहतर हो जाएगी साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी बढ़ने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उलपब्ध हो पाएगी। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय आने की आवश्यकता नही पड़ेगी। बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए गांवों में अत्याधुनिक सुविधाओं से गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के लिए खुलने वाले अस्पतालों में ग्रामीणों को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।अस्पताल के आधुनिकीकरण से ग्रामीण वासियों को राहत मिलेगी। अस्पताल की शुरुआत होना से मरीज इसका लाभ उठा सकते हैं। शासन प्रशासन द्वारा किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। जल्द ही कटेकल्याण में अस्पताल भवन के बनने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलने लगेगा।जिले में स्थानीय विकास को सक्षम करने और प्रौद्योगिकी की मदद से नागरिकों के लिए बेहतर परिणामों के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने तथा आर्थिक विकास को गति देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव और नई पहल है। स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी योजनायें कटेकल्याण के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है एवं इसके लिए लागतार जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some
