बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों की दी रही जानकारी

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के पांचों विकासखण्डों के सात शालाओं में संचालित पीएमश्री स्कूल के बच्चों का जिला स्तरीय समर कैम्प का आयोजन 16 से 18 मई 2024 तक आदर्श कन्या आश्रम बारूका में किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह पूर्णतः सर्व सुविधायुक्त आवासीय समर कैम्प है। समर कैम्प में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें आज प्रथम पाली में संगीत, नृत्य, ड्राईंग, पेंटिंग, लेखन कार्य, मेंहदी, नाटक, आदि विधाओं की प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों को जानकादी दी गई। जिसमें बच्चों उत्साहपूर्वक सभी विधाओं में बढ़चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत द्वितीय पाली में आउटडोर गेम्स जैसे चम्मच दौड़, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ में भाग लिए। साथ ही नृत्य, संगीत, क्राफ्ट, ट्वाय मेकिंग, खिलौना, मेंहदी, योग, आदि क्रियाकलाप कराये गये। इस अवसर पर डीएमसी श्री के.सी. नायक, बीईओ आरपी दास, चन्द्रशेखर मिश्रा, समर कैम्प प्रभारी तेजेश शर्मा, सहायक प्रभारी विल्सन थामस, एपीसी अनुप महाड़ीक, संकुल समन्वयक कृष्ण कुमार, कमलेश, प्रशांत, दयालु नेताम सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version