आरोपी के कब्जे से 20 पव्वा जप्त
मगरलोड(गंगा प्रकाश)। मगरलोड पुलिस ने अवैध देसी शराब बेचते एक व्यक्ति को धर दबोचा। मगरलोड थाना से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत कपालफोड़ी में दबिश देकर अवैध रूप से देसी शराब बेचते एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी नितेश उर्फ गोलू साहू पिता धनीराम साहू 27 वर्ष के कब्जे से 20 पव्वा देसी प्लेन शराब व 120 रुपया बिक्री रकम जप्त किया गया। उनके विरुद्ध आबकारी 34 (1) ब की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में मगरलोड थाना प्रभारी राजेश जगत ,प्रधान आरक्षक गोपी चंद्राकर ,आरक्षक मनोहर गायकवाड, विमल पटेल ,शामिल रहे
There is no ads to display, Please add some


