लोहझर में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद का शुभारंभ

छुरा(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारंपरिक खेलों को व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता से जुड़े व्यक्तियों को ग्रामीण स्तर से राज्य स्तर तक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विगत वर्ष से प्रारंभ हुआ छत्तीसगढिया ओलंपिक के सफलता के पश्चात इस वर्ष भी हरेली तिहार के दिन से इस नये सत्र का आगाज नये ऊर्जा व नये लक्ष्यों के साथ हुआ है।इसी क्रम में ग्राम स्तर पर प्रथम चरण का प्रतियोगिता संपन्न हो चुका है जिसके साथ ही जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन वर्तमान में चल रहा है, इसी कड़ी में ग्राम पंचायत लोहझर के हाईस्कूल मैदान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुखबती टाण्डे जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा विशेष अतिथि के रूप में मंजू ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत लोहझर,हेमलाल कंवर सहायक विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत छुरा,गिरजा शंकर देवगांन प्रार्चाय हाई स्कूल लोहझर,छत्तर सिंह ठाकुर,भानु भारद्वाज,शीतल ध्रुव,समाजसेवी,संतु ध्रुव सरपंच हरदी,पहाड़ सिंह ध्रुव,पंचायत सचिव मंचासीन थे।सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर और राज्य गीत अरपा पैरी के धार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में आठ पंचायतों के राजीव युवा मितान क्लब व पंचायत के जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से प्रारंभ हुआ है जिसमें ग्राम पंचायत खैरझिटी,जरगांव,लोहझर,हरदी,खरखरा,देवरी,सिवनी,पेंड्रा,आदि पंचायत शामिल हैं।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद का शुभारंभ बालिका वर्ग से 100 मीटर दौड़ से हुआ प्रतिभागियों को तिलक लगाकर फीता काटकर गति प्रदान किया अंचल में पारंपरिक खेलों के आयोजन में भाग लेने व देखने हेतु बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें जहां प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण गेंड़ी दौड़़ , पितुल,फुगड़ी,बंटी,भंवरा, गुल्ली डंडा,कबड्डी,खो-खो रस्साकसी जैसे पारंपरिक खेल रहें जो अब बिरले ही दिखाई देतें हैं।इस अवसर पर जोन के सभी राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर खैरझिटी,संतोष यदु लोहझर,पालेश्वर ध्रुव सिवनी,सचिव खेमराज ध्रव,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल,राधिका साहू खरखरा,

तेजराम दीवान देवरी,खोमन पेंड्रा रोशन ध्रव हरदी,पोखन ठाकुर,उमाशंकर यादव,व शिक्षक नंदझरोखा कुर्रे,भूपेंद्र कुमार ध्रुव,राजू साहू, हीरालाल साहू,रामकुमार साहू,हेमंत साहू,डाकेश कुमार साहू,गिरवर निषाद,खेमचंद पटेल,रेनू वर्मा,राजेश्वरी ठाकुर,चंद्रकिरण पटेल,मालती पनिका,मीनू ध्रुव,ईश्वरी ध्रुव, निर्मला ठाकुर अन्य ग्रामीणजन खिलाड़ी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राधे लाल साहू हीरालाल साहू के द्वारा किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version