पंडरिया विधानसभा में 75.27 प्रतिशत और कवर्धा विधानसभा में 81.24 प्रतिशत मतदान

कवर्धा (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित की गई है। प्रथम चरण में कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया और कवर्धा का निर्वाचन 07 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में जिले का मतदान 78.33 प्रतिशत रहा। जिसमें 78.38 प्रतिशत पुरूष और 78.27 प्रतिशत महिला मतदान हुआ। जिले के पंडरिया विधानसभा में 75.27 और कवर्धा विधानसभा में 81.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंडरिया विधानसभा में 75.30 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने एवं 75.25 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और कवर्धा विधानसभा में 81.34 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने तथा 81.15 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।  

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के मतदान में कबीरधाम जिले में कुल 79.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें 80.28 प्रतिशत पुरूष और 79.21 प्रतिशत महिला मतदाता थे। 2018 के मतदान में जिले के पंडरिया विधानसभा में 77.36 और कवर्धा विधानसभा में 82.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंडरिया विधानसभा में 78.16 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने एवं 76.55 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और कवर्धा विधानसभा में 82.34 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने तथा 81.72 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version