अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कबीरधाम (गंगा प्रकाश)। जिले के बोलबम समिति के कॉवड़ियो द्वारा अमरकंटक से जल लेकर पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर में जलाभिषेक करने हेतु कवर्धा शहर में पहुंचने के दौरान महाराणा प्रताप शौर्य भवन के सामने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल , उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सिंह परिहार , रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह , प्रकाश चंद्रवंशी , कैलाश चंद्रवंशी एवं जिले के डीआरजी. रक्षित केंद्र , यातायात के अधिकारी एवं पुलिस के जवानों द्वारा अधिक संख्या में उपस्थित होकर कॉवड़ियों का पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतार कर भव्य स्वागत किया गया। शहर में पुलिस के इस अनूठे शानदार पहल की खूब प्रशंसा की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some
