गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने 22 जून को कबीर जयंती के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने 22 जून को जिले के सभी देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं मद्यभण्डागार बंद रखने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने उक्त शुष्क दिवसों में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय – विक्रय, भंडारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण करने के निर्देश दिए है। साथ ही शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाकर उन्हें जप्त करने की कार्यवाही भी करने के निर्देश दिए है।
There is no ads to display, Please add some


