गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी में पंचायत द्वारा एक ग्रामीण पर कब्जा हटाने काफी दबाव बनाया जा रहा है। जिससे परेशान ग्रामीण ने उल्टे पंचायत प्रतिनिधि समेत गांव के अन्य लोगों के कब्जा हटवाने कलेक्टर जनदर्शन में गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत देवरी के ग्रामीण मनहरण तारक ने बताया, मै बुजुर्ग व गरीब हूॅ। 60 डिसमिल सरकारी जमीन पर करीब 50 सालों से मेरा कब्जा है। इसे कृषि भूमि बनाने के बाद कास्त काबिज कर अपना व परिवार का जीवन यापन कर रहा हूॅ। गांव के सरपंच, पंच व अन्य लोग मुझे मेरे कब्जे से बेदखल कर मेरी जमीन हड़पना चाहते है। जबकि गांव के सरपंच भागवत राम साहू, पंच रामनारायण साहू, लछनू यादव, भीखम तारक, रामचरण साहू, चन्द्रिका साहू, दयालू साहू, प्रदीप साहू, डिगेश कुमार साहू, बैतल साहू समेत गांव के अन्य ग्रामीण जिसमें ओमप्रकाश साहू, ईश्वरी साहू, खेदू साहू, नन्दकुमार साहू, टेटकू राम साहू द्वारा भी शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है। ग्रामीण का कहना है कि अगर मेरा कब्जा हटाया जाता है तो नियमानुसार अन्य कब्जाधारियों पर भी बेदखली की कार्यवाही हो। मनहरण ने कहा कि मेरी बनाई जमीन पर गांव के रसूल रखने वालों की नजर है। उसने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
There is no ads to display, Please add some


