फिंगेश्वर/छुरा/राजिम(गंगा प्रकाश)। हिन्दू धर्म में करवाचौथ का बड़ा ही महत्व है। पंचाग के अनुसार यह व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है और शाम के समय पूजा के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत का पारण करती है। करवाचौथ का व्रत बहुत कठिन माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय सेलेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती है। यह पर्व पति-पत्नि के अटूट रिश्ते की मिसाल है। कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखकर करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत 31 अक्टूबर मंगलवार को रात 9 बजकर 30 मिनट से हो रही है। यह तिथि अगले दिन 1 नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत आज 1 नवंबर 2023 बुधवार को रखा जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
