मुंगेली । मुंगेली कलेक्ट्रेट पास स्थित ग्राम पंचायत करही में पंचायत भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वहां सुविधाओं के नाम पर केवल नाममात्र का ढांचा ही बचा है। इन भवनों में पानी और शौचालय की सुविधाएं तो दूर, बिजली तक नहीं है और चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति और भी दयनीय है। शौचालयों में न तो पानी की व्यवस्था है, न बिजली, और न ही सफाई। सीटें टूट चुकी हैं, और इनकी मरम्मत के कोई आसार नहीं दिख रहे।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे हालातों में पंचायत भवन और सार्वजनिक शौचालय का कोई महत्व नहीं रह जाता, क्योंकि ये उपयोग करने लायक ही नहीं हैं। पंचायत की इस अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष है। पंचायत भवन और शौचालयों की हालत को सुधारने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने की जरूरत बताई जा रही है। ग्राम पंचायत करही के सरपंच संतोष यादव से कॉल पर जानकारी  पूछा गया तो उनका कहना है कि असामाजिक तत्व ने गंदगी फैलाए है। सार्वजनिक शौचालय कलेक्ट्रेट पास होने के कारण बढ़ जाती है इनकी उपयोगिता मुंगेली कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं, जिससे यहां सार्वजनिक शौचालयों की उपयोगिता बढ़ जाती है। ये शौचालय आम जनता, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसान, वृद्धजन, और महिलाओं के लिए बेहद आवश्यक हैं। हालांकि, वर्तमान में कलेक्ट्रेट के पास स्थित इन शौचालयों की स्थिति अत्यंत खराब है। पानी और बिजली की व्यवस्था नहीं है, और सफाई भी अत्यंत दयनीय है। सीटें टूट चुकी हैं और शौचालय पूरी तरह से उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं। इस स्थिति से स्वच्छता और स्वास्थ्य के गंभीर खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। लोगों, विशेषकर महिलाओं और वृद्धजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे इन शौचालयों की मरम्मत और सफाई सुनिश्चित करें। पानी और बिजली की स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि लोग बिना कठिनाई के इनका उपयोग कर सकें। क्या मुंगेली के प्रशासनिक अधिकारी इन जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए कदम उठाएंगे या फिर ग्रामीणों की आवाज अनसुनी ही रह जाएगी? यह देखना बाकी है, लेकिन इतना तय है कि अगर सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version