फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई कर्ज माफी की घोषणा से भाजपा की घबराहट साफ दिख रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंग साहू ने कहा कि सच्चाई तो यह है प्रदेश में जनता के हित में बीते पांच साल में चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ कांग्रेस को अवश्य मिलेगा। अबकी बार 75 पार का नारा साकार होगा क्योंकि समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आंधी बह रही है। इसे देखते हुए भाजपा के प्रदेश व जिला स्तर के नेता घबरा गए है और उलूल-जलूल बयानबाजी कर रहे है। श्री साहू ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में जनोपयोगी योजनाओं के द्वारा गांव व शहर के रहवासियों को लाभ देकर गरीबी के कुचक से निकाला गया है। भाजपा समाज के इस महत्वपूर्ण तबके को यथास्थिति में रखने पर यकीन करने वाली पार्टी है जबकि कांग्रेस गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए काम करती है उन्होंने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ने जो 75 पार का नारा दिया है वह साकार होता देख भाजपा नेता सकते में आ गए है। भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा जनता के सामने न रखना इसका प्रमाण है। कांग्रेस की योजनाओं से घबराई भाजपा इन योजनाओं में मीन मेक निकालकर खानापूर्ति कर रहे है। किसान कर्ज माफी, धान बोनस आदि से यदि उन्हें परहेज है तो यह बात उन्हें जनता को लिखकर देना चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ नहीं उठाएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावसिंग साहू ने कहा कि पिछले चुनाव के समय कांग्रेस की घोषणाओं का लाभ किस भाजपा नेता ने कितना उठाया है इसकी पूरी सूची उनके पास है। अगर भाजपा के नेता यह चाहते है कि किसने कितना कर्ज माफ करवाया तो उसे भी उजागर किया जा सकता है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
