जनता को लाभ देने वाली सभी योजनाओं का मिलेगा लाभ

फायदा न लेने की बात लिखकर जनता को दें भाजपाई

कोंडागांव (गंगा प्रकाश) – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई कर्जमाफी की घोषणा से भाजपा की घबराहट साफ दिख रही है। सच्चाई तो यह है कि प्रदेश में जनता के हित में बीते पांच साल में चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ कांग्रेस को अवश्य मिलेगा। अबकी बार 75 पार का नारा साकार होगा क्योंकि समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आंधी बह रही है। इसे देखते हुए भाजपा के प्रदेश व जिला स्तर के नेता घबरा गए हैं और उलूल- जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। यह कहना है जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान का। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिवान ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में जनोपयोगी योजनाओं के द्वारा गांव व शहर के रहवासियों को लाभ देकर गरीबी के कुचक्र से निकाला गया है। भाजपा समाज के इस महत्वपूर्ण तबके को यथास्थिति में रखने पर यकीन करने वाली पार्टी है जबकि कांग्रेस गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए काम करती है। श्री दिवान ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ने जो 75 पार का नारा दिया है, वह साकार होता देख भाजपा नेता सकते में आ गए हैं। भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा जनता के सामने न रखना इसका प्रमाण है। कांग्रेस की योजनाओं से घबराए भाजपाई इन योजनाओं में मीन मेक निकालकर खानापूर्ति कर रहे हैं। किसान कर्ज माफी, धान बोनस आदि से यदि उन्हें परहेज है तो यह बात उन्हें जनता को लिखकर देनी चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ नहीं उठाएंगे। पिछले चुनाव के समय कांग्रेस की घोषणाओं का लाभ किस भाजपा नेता ने कितना उठाया है, इसकी पूरी सूची उनके पास है। अगर भाजपा के नेता यह चाहते हैं कि किसने कितना कर्ज माफ करवाया तो उसे भी उजागर किया जा सकता है?


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version