कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने नगरीय निकायों के सभी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत गरियाबंद जिले के नगरीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी 2025 को मतदान केन्द्र में जाकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले के 6 नगरीय निकायों के 15-15 मतदान केन्द्रों में 11 फरवरी 2025 को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिये गर्व की बात है कि हमें नगरीय क्षेत्रों में मतदान करने का मौका मिल रहा है। गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा मतदान हेतु समस्त व्यवस्थाएं मतदान केन्द्रों में सुनिश्चित की गई है। आपके मतदान से न केवल लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी, अपितु इससे जिले का मान भी बढ़ेगा। आप सभी से विनम्र अपील है कि 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को आप सभी अपने परिवार, इष्ट मित्रों तथा आस-पास के लोगो के साथ मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version