बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में उग्र प्रदर्शनकारियों ने सोमवार शाम को कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आग लगा दी। भीड़ ने पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। साथ ही 200 दोपहिया, 50 चारपहिया वाहनों को भी जला दिया। भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया। रायपुर आइजी अमरेश मिश्रा, बिलासपुर आइजी संजीव शुक्ला समेत अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार 15 मई की देर रात सतनामी समाज के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब पांच किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाधिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
▶ सैकड़ों वाहन जले, दर्जनों पुलिस कर्मी हुए घायल
लोगों का आरोप है कि पकड़े गए लोग असली आरोपित नहीं हैं और पुलिस दोषियों को बचा रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को ही इस मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की थी, लेकिन समाज के लोग सीबीआइ जांच की मांग कर रहे थे। समाज के लिए सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर परिसर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारी भी और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। बेरिकेड को तोड़कर हजारों की भीड़ कलेक्टर परिसर में पहुंच गई। लोगों ने पथराव के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग लगाना शुरू कर दिया। इससे कलेक्टर परिसर के कई विभागों के दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग बुझाने दमकम की सात गाड़ियां पहुंची थी। इनमें से वाहनों को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद सैकक्ड़ों
▶ दस हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की भीड़
कर्मचारियों और लोग फंसे हुए थे। उन्हें पुलिस ने किचन के रास्ते बाहर निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कृषि विभाग के दफ्तर के अंदर लगे एयर कंडीशन को भी क्षतिग्रस्त किया।
17 मई से चल रहा था शांतिपूर्ण प्रदर्शन
जैतखाम तोड़े जाने से नाराज समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास स्थित दशहरा मैदान में बीते 17 मई से ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें दूसरे राज्यों के सतनामी समाज के लोग भी शामिल हुए थे। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान लोग सीबीआई जांच की मांग को लेकर लेकर उग्र हो गए। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए।
क्या है जैतखाम
जैतखाम छत्तीसगढ़ की बोली भाषा का शब्द है। जैत यानी जय और खाम यानी खंभा। जैतखाम मूलरूप से सतनामी पंथ के ध्वज का नाम है, जो उनके संप्रदाय का प्रतीक है।
There is no ads to display, Please add some


