अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत प्राप्त मतों की गणना आगामी रविवार 03 दिसम्बर को की जाएगी। मतगणना हेतु आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला और एसपी दिव्यांग पटेल ने नाथिया नवागांव के शासकीय पॉलीटेक्निक में स्थापित मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारी द्वय ने अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर विधानसभा क्षेत्र हेतु तैयार किए गए पृथक पृथक मतगणना कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। तदुपरांत उन्होंने ईटीपीबीएस स्कैनिंग रूम सहित मंच एवं मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग से जारी नियमों व निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल, रिटर्निंग ऑफिसर कांकेर मनीष साहू सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some
