गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रबंधन हेतु स्वच्छाग्रही महिला स्वसहायता समूहों को घर-घर कचरा कलेक्शन एवं पृथक्करण के कार्यों तथा संपूर्ण कचरा प्रबंधन की गतिविधियों के लिए जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में संलग्न किया गया है। ऐसे में कचरा प्रबंधन के कार्याे में विभिन्न प्रकार का अपशिष्ट एकत्रीकरण स्वच्छाग्रहियों के द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। जिससे इन कार्याे में संक्रमण होने की संभावना रहती है। इसके लिए विकासखण्ड स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्राम पंचायतों में संलग्न स्वच्छाग्रहियों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच करने के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है। इसके पालन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वच्छाग्रहियों दीदीयों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ रीता यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छाग्रहियों दीदीयों का ई-श्रम कार्ड निर्माण कर उन्हें सफाई कर्मकार मण्डल से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। जिला समन्वयक परवेज हनफी ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले मेगा स्वास्थ्य कैम्प में भी इसकी मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ से वर्ष में कम से कम एक बार जांच कराया जायेगा। जिससे स्वच्छाग्रहियों दीदीयों का स्वास्थ्य के साथ-साथ मान-सम्मान बना।
कलेक्टर के निर्देश पर स्वच्छाग्रहियों दीदियों के स्वास्थ्य एवं सम्मान के लिए नई पहल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
